ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान, अगस्त 18 -- ग्रेटर नोएडा के दादरी में रिहान नाम के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद तलाकशुदा महिला की हत्या कर शव को गंग नहर के किनारे फेंक दिया। आरोपी ने महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पेट्रोल डालकर जला दिया था। रिहान ने शादी का दबाव बनाने पर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गाजियाबाद की रिपब्लिक क्रॉसिंग के पास की रहने वाली महिला शिवानी का उसके पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह अपनी जीविका चलाने के लिए मॉल में नौकरी करने लगी। इंस्टाग्राम के जरिये उसकी जान पहचान रिहान निवासी नई आबादी मोहल्ले से हुई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने-जुलने लगे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। रिहान ने शिवानी से जल्द ही शादी करने का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.