हापुड़, अक्टूबर 8 -- गढ़मुक्तेश्वर। गंगा स्नान मेला शुरू होने में एक पखवाड़े का समय रह गया हैं। वहीं श्रद्धालुओं ने भैंसा-बुग्गी ले जाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मेरठ के हसनपुर गांव से कुछ युवकों ने मेले से पहले दौड़ का रिहर्सल करने को भैंसे को 28 किमी दौड़ा दिया। भैंसा जैसे ही गढ़मुक्तेश्वर पहुंचा तो उसकी तबियत बिगड़ गई। युवक आनन-फानन में उसे ट्रक में लादकर ले गए। गंगा मेला के अवसर पर भैंसा दौड़ की परंपंरा थमने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार सुबह मेरठ के हसनपुर से आधा दर्जन युवक दौड़ प्रतियोगिता के लिए 28 किमी तक भैंसा दौड़ाकर गढ़ में मेला रोड पर पहुंचे। करीब एक घंटे की लगातार दौड़ के बाद भैंसा थककर बैठ गया और उसकी सांसें तेज होने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने यह देखकर युवकों से काफी नाराजगी जताई। युवकों ने कहा कि उन्होंने सिर्फ अभ्यास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.