लखनऊ, फरवरी 8 -- बिन बुलाए दावत उड़ाने पहुंचे लोगों ने शनिवार रात वृंदावन कॉलोनी नगर निगम पार्क में आयोजित रिसेप्शन (प्रीत भोज) में जमकर हंगामा किया। घर वालों ने टोका तो गालीगलौज और मारपीट की। कुर्सियां तोड़ डालीं। पथराव किया। इसमें कई लोग जख्मी हो गए। करीब दो घंटे तक बवाल चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। रायबरेली रोड रथीनंद्र नगर निवासी अभिषेक के परिवारीजनों द्वारा वृंदावन सेक्टर पांच स्थित नगर निगम पार्क में शनिवार रात रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था। रिसेप्शन पार्टी के दौरान पड़ोस स्थित झुग्गी बस्ती में रहने वाले कई लड़के बिन बुलाए दावत उड़ाने पहुंच गए। लड़के पंडाल में घूम-घूमकर स्टार्टर से लेकर खाना खा रहे थे। लड़कों को अंजान देखकर अभिषेक के घरवालों ने रिसेप्शन पार्टी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.