बदायूं, अप्रैल 22 -- शादी समारोह के बाद रिसेप्शन समारोह (दावत ए वलीमा) के दौरान कुछ युवकों का तमंचे लहराते हुए डीजे पर डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके साथ ही फयरिंग भी की। फायरिंग से रोकते समय एक युवक चोटिल हुआ। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार करते हुये वायरल वीडियो की जांच की बात कही। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा बुजुर्ग का है। यहां रविवार को गांव के एक युवक की बारात उत्तराखंड के काशीपुर गई थी। सोमवार को जब बारात वापस लौटी, तो घर पर रिसेप्शन (दावत ए बलीमा) का कार्यक्रम रखा गया था। जिसकें रिश्तेदारों के साथ परिचत बुलाये गये थे। इसी दौरान डीजे पर युवक तमंचा लेकर पहुंच गए और डांस करने लगा। चर्चा है, यहां पर हर्ष फायरिंग भी हुई। हर्ष फायरिंग रोकने को एक युवक ने रोका तो जिससे वह चोटिल हो गया। तमंचे पर डांस करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.