मेरठ, जनवरी 8 -- मवाना रोड स्थित रिसाइकिल फर्म में मंगलवार दोपहर में छापेमारी के बाद राज्य कर विभाग की चल रही जांच देर रात पूरी हुई। इसमें प्रारंभिक जांच में राज्य कर अफसरों ने पाया कि रिसाइकिल फर्म (जिसमें प्लास्टिक स्क्रैप की खरीद कर स्टेपल फाइबर का निर्माण किया जा रहा था) ने बोगस फर्मों से खरीदारी की और 1.29 लाख रुपये की आईटीसी क्लेम में कर दी। पूरे मामले में जांच पूरी होने के साथ ही व्यापारी द्वारा जीएसटी अफसरों द्वारा पाई गई कमियों को स्वीकार करते हुए एक करोड़ दो लाख रुपये का टैक्स जमा करा दिया। संयुक्त आयुक्त अमित कुमार पाठक के नेतृत्व में एसआईबी (विशेष अनुसंधान शाखा राज्य कर मेरठ) टीमों ने मवाना रोड पर रिसाइकिल फर्म पर मंगलवार दोपहर में छापेमारी की थी। इसके लिए एसआईबी, सचल दल, खंड अधिकारियों समेत करीब 40 अधिकारियों की आठ टीमों का ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.