शामली, जनवरी 19 -- शहर के करनाल-सहारनपुर हाईवे पर बधेव रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर के समीप बनाए गए फ्लाईओवर की ढांग में रिसाव पाए जाने के बाद कार्यदायी संस्था द्वारा दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। ढांग से पानी रिसने की समस्या सामने आने के बाद निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार फ्लाईओवर का निर्माण हाल ही में कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद ढांग में रिसाव शुरू हो जाना चिंताजनक है। ढांग से पानी टपकने के कारण मिट्टी के खिसकने और भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही थी। मामले के संज्ञान में आने के बाद कार्यदायी संस्था ने तत्काल मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया है। वर्तमान में फ्लाईओवर स्थल पर दर्जनों श्रमिक लगाए गए हैं, जो ढांग को मजबूत करने के साथ-साथ एक नई दीवार का निर्माण कर रहे हैं, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.