बरेली, जनवरी 6 -- रिश्वत लेने वाले कर्मी के निलंबन की संस्तुति रिश्वत लेने वाले कर्मी के निलंबन की संस्तुति बरेली, मुख्य संवाददाता। आंगनबाड़ी भर्ती में एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोपी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नरेश कुमार को निलंबित करने की संस्तुति मुख्यालय को कर दी गई है। जल्द ही निलंबन का आदेश जारी हो जाएगा। डीएसटीओ कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने पिछले साल हुई आंगनबाड़ी भर्ती में एक व्यक्ति से एक लाख रुपये रिश्वत ली थी। चयन न होने पर पीड़ित ने पैसे वापस मांगे। पैसे वापस न मिलने पर उसने बीते दिनों विकास भवन पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर सीडीओ ने पुलिस बुला ली। पुलिस की मौजूदगी में आरोपी कर्मचारी से रिश्वत के एक लाख रुपये वापस कराए गए। सीडीओ देवयानी ने उसी समय आरोपी कर्मी को निलंबित करने का निर्देश दिया था। डीएसटीओ के छुट्टी पर...