गढ़वा, फरवरी 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में सुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। डीसी दिनेश यादव के निर्देश पर अंचल कार्यालय भंडरिया के राजस्व उप निरीक्षक शिवपत राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उक्त कार्रवाई तीन फरवरी को आयोजित जनता दरबार में प्राप्त एक लिखित शिकायत एवं कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मौजा-जनेवा, खाता संख्या-111, प्लॉट संख्या-863, रकबा-4.28 एकड़ भूमि से संबंधित जांच प्रतिवेदन प्रेषित करने के एवज में दस हजार रुपए की अवैध मांग की गई थी। प्राप्त शिकायत के आलोक में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम से मामले की जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन में आरोपों की पुष्टि हुई तथा संबंधित पदाधिकारी को स्पष्टीकरण में भी राशि म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.