सासाराम, फरवरी 20 -- करगहर, एक संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की अनुदान राशि बैंक खाता में भेजने के बदले एक हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले में डीडीसी विजय कुमार पांडेय ने प्रखंड में कार्यरत डाटा ऑपरेटर को सेवामुक्त करने का पत्र जारी किया है। जिला विकास अभिकरण द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि प्रखंड के कल्याणपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत कुड़ियारी निवासी चमेली देवी ने शौचालय निर्माण के बाद अनुदान राशि बैंक खाता में भेजने के एवज में डाटा ऑपरेटर विकास कुमार द्वारा एक हजार रुपए रिश्वत ली है। जिसकी शिकायत चमेली देवी के पुत्र मिथिलेश कुमार सिंह ने डीडीसीसे की । जिसके आलोक में संज्ञान लेते हुए डीडीसी ने मामले की जांच जिला समन्वयक को दी थी। जांच के क्रम में यह पाया गया कि भारत स्वच्छ मिशन कार्यालय में कार्यरत ऑपरेटर विकास कुमार ने...