अलीगढ़, फरवरी 21 -- पिसावा में दर्ज एक मुकदमे में धारा कम न जाने के एवज में ली रिश्वत एसएसपी ने की कार्रवाई, दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने रिश्वत लेने के आरोप में पिसावा थाने के एक दरोगा व हेड कांस्टेबल मुंशी को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। दरअसल, पिसावा थाना क्षेत्र के गांव महगौरा की गढ़ी में दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें तीन फरवरी को एक पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। इसी मुकदमे में धारा कम करने के एवज में पिसावा थाने में तैनात दरोगा अवधेश कुमार व हेड कांस्टेबल मुंशी सुनील कुमार ने रिश्वत ली। साथ ही आरोपियों का सहयोग किया। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया। साथ में विभागीय जांच शुरू करा दी गई है। एसएसपी न...