लखनऊ, सितम्बर 2 -- -रिश्वत लिए जाने का था आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल -राजेंद्र प्रसाद वर्मा को जांच पर प्रथमदृष्टया दोषी पाया गया, नियमानुसार कार्यवाही कर किया गया निलंबित लखनऊ, विशेष संवाददाता भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कदम उठाते हुए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने महोबा के जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद वर्मा को मंगलवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। महोबा में तैनात राजेंद्र प्रसाद वर्मा, जिला आबकारी अधिकारी द्वारा रिश्वत लिए जाने से संबंधित वीडियो 26 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने डीएम महोबा से जांच कराई थी। जांच में जिला आबकारी अधिकारी महोबा प्रथमदृष्टया दोषी पाए गए हैं। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.