लखनऊ, सितम्बर 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। रिश्वत लेने के आरोपों में फंसे प्रतापगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय (सीएमओ) में तैनात आशुलिपिक राहुल कुमार पटेल को निलंबित कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर यह कार्यवाही हुई है। जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आलोक श्रीवास्तव को नौकरी से बर्खास्त करने के आदेश दिए हैं। सीएमओ द्वारा बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोमवार को दोपहर करीब 1.15 बजे प्रयागराज की एंटी करप्शन टीम ने सीएमओ कार्यालय में तैनात आशुलिपिक राहुल कुमार पटेल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आलोक श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था। उनके जिला कारागार गोरखपुर में निरूद्धीकरण की कार्यवाही की गयी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से आशुलिपिक राहुल को निलंबित करने के आदेश दिए। निलं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.