अमरोहा, मार्च 10 -- यूपी में एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग जिलों में रिश्वतखोरों पर अंकुश लगाते हुए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई अमरोहा और इटावा में की गई हैं। अमरोहा में मुरादाबाद की टीम ने सोमवार दोपहर बिजलीघर पर 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई और लाइनमैन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर इटावा में चौकी इंचार्ज को एंटी करप्शन की टीम ने चौकी के अंदर 50 हजार रुपये घूस लेते धर दबोचा। अमरोहा में बिजली उपखंड-1 की आपूर्ति से जुड़े सिवोरा ग्रामीण फीडर पर जेई रत्नेश कुमार पर समय-समय पर उपभोक्ताओं से रिश्वत मांगने के आरोप लगते रहे हैं। ताजा मामले में जेई ने सिवोरा निवासी किसान मन्नान खां पुत्र रहीस से किसान के घर पर लगे बिजली मीटर का बिल ठीक करने और मीटर को जीरो कराकर नया मीटर लगाने की एवज में 45 हजार रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.