फरीदाबाद, मार्च 17 -- पलवल, संवाददाता। जिला पुलिस के डीएसपी की टीम ने केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात पीसीआर पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को 200 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों वाहन चालकों से दो-दौ सौ रुपये की उगाही करते थे। उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से सड़कों पर खड़े होकर नाकेबंदी के नाम पर वाहन चालकों से वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई डीएसपी नरेंद्र खटाना की टीम ने किया है। दोनों को चांदहट थाना पुलिस के हवाले किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जिले में केजीपी एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है। पीसीआर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.