झांसी, अप्रैल 28 -- हरदोई, संवाददाता। भ्रष्टाचार निवारण दल द्वारा रिश्वत लेते दबोचा गया बेहंदर विकासखंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के बाद जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार ने कड़ा कदम उठाते हुए सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ग्राम विकास अधिकारी पर ग्राम पंचायत मंगादिनपुर में आवासीय योजनाओं के लाभार्थियों के साथ ही ग्राम प्रधान से करवाए गए कार्यों के भुगतान में कमीशन मांगने का आरोप था। थाना संडीला में इस संबंध में दर्ज करवाई गई एफआइआर के आधार पर निलंबित सचिव को जिला मुख्यालय विकास भवन हरदोई से संबद्ध किया गया है। जारी आदेश में बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए खंड विकास अधिकारी भरावन को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.