हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस। एंटी करप्शन यूनिट अलीगढ़ द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार की गई मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय की महिला लिपिक को मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने मेरठ स्थित एंटी करप्शन न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने महिला बाबू को न्यायिक हिरासत में (जेल) भेज दिया। शहर के तालाब चौराह स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक बबिता को एंटी करप्शन यूनिट अलीगढ़ की टीम ने सोमवार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। महिला बाबू पर आरोप था कि उनके द्वारा एक युवक से बीफॉर्म की इंटर्नशिप के लिए सीएचसी अलॉटमेंट के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग की गई थी। युवक की शिकायत पर एंटी करप्शन यूनिट ने जाल बिछाकर महिला बाबू को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद बाबू को पह...