मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। वैशाली जिले के महुआ थाना के दारोगा मेघनाथ राम को शनिवार को विशेष न्यायालय (निगरानी) के समक्ष पेश किया गया। दारोगा को निगरानी ने पांच हजार रुपया रिश्वत लेते शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ रामबाबू सिंह की अनुशंसा पर उसे विशेष कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक नाबालिग अपहृता की बरामदगी व आरोपित को गिरफ्तार करने के बदले वह वैशाली जिले के महुआ थाना के समसपुर के दामोदर सिंह से पांच हजार रुपये रिश्वत ले रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.