मेरठ, जनवरी 29 -- रिश्वत लेते गिरफ्तार सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर ब्रजराज सिंह को विजिलेंस टीम ने बुधवार शाम को एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। आरोपी के पास से रिश्वत में ली गई दो लाख रुपये की रकम और आठ लाख रुपये कार से बरामद किए गए थे। इस संबंध में बाकी कार्रवाई भी प्रचलित है। प्रकरण में अब जांच के दौरान बाकी कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी शिकंजा कस सकता है। विजिलेंस टीम मुकदमे की जांच के दौरान इन बातों की भी जांच करेगी कि आखिर कौन-कौन से काम में हाल फिलहाल में घालमेल किया गया था। साथ ही संभव है कि जल्द ही आरोपी की संपत्ति संबंधित जांच भी खुल जाए। गंगानगर निवासी धर्मसिंह की डीएस कांट्रेक्टर नाम से फर्म रजिस्टर्ड है। फर्म का काम बेटा अंकुर सिंह देखता है। अंकुर ने मछरी म...