गाज़ियाबाद, जनवरी 31 -- लोनी, संवाददाता। विद्युत वितरण खंड लोनी नाईपुरा में तैनात उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। एसडीओ का नए कनेक्शन के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगते हुए ऑडियो वायरल हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक (एमडी) ने जांच के बाद एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। विद्युत वितरण खंड लोनी नाईपुरा में तैनात एसडीओ भरत कुमार का औद्योगिक क्षेत्र में नए कनेक्शन और लोड बढ़ाने के लिए पचास हजार रुपये की रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था। मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि शिकायतकर्ता ने 29 जनवरी को उनसे मामले की शिकायत कर ऑडियो भेजा था। ऑडियो में उपखंड अभियंता औद्योगिक क्षेत्र में बिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.