संवाददाता, जनवरी 4 -- यूपी के हरदोई में किसान की आत्महत्या के मामले में शनिवार को पुलिस ने उपसंचालक चकबंदी (डीडीसी), बंदोबस्त अधिकारी (एसओसी) और लेखपाल समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह केस आत्महत्या के लिए मजबूर करने में दर्ज किया गया है। वहीं, कार्रवाई मृतक के पिता की शिकायत पर की गई है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर नरकतरा निवासी कल्लू ने बेटे की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार कल्लू ने बताया कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान कानूनगो वीरपाल, बंदोबस्त अधिकारी पीसी उत्तम और उपसंचालक चकबंदी ज्ञानेश त्रिपाठी ने पैतृक खेत को यथावत रखने के लिए उनसे 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उनका पैतृक खेत गांव के ही एक अन्य व्यक्ति को दे दिया गया, जबकि उन्हें बदले में दूसरा खेत देने को कहा। बेटे राजकुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.