बागपत, फरवरी 8 -- दाहा। मौजिजाबाद नांगल में मुकेश शर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में चौधरी देशखाप सुभाषचंद शर्मा ने कहा कि फिल्म के निर्माता को निर्माण करने से पहले इसके बारे में सोच समझ कर विचार करना चाहिए था। ब्राह्मण समाज इस तरह के कृत्य को किसी भी रूप से बर्दाश्त नहीं करेगा। समाज फिल्म निर्माता का पुरजोर विरोध करेगा। सरकार से मांग की गई कि फिल्म को पूरी तरह से बैन किया जाए और निर्माता एवं कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। ब्राह्मण समाज इस तरह के अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक में सर्वखाप चौधरी नरेश शर्मा, थांबा चौधरी ओमकार दत्त शर्मा, पुनीत शर्मा, राममेहर शर्मा, योगेश शास्त्री, महेश शर्मा, अनिल शर्मा, श्यामबिहारी शर्मा, कर्ण शर्मा, ऋषिपाल शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.