लखनऊ, अगस्त 27 -- नर्सिंग होम मालिक से रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई ने कार्रवाई की मंगलवार को भी दो नारकोटिक्स इंस्पेक्टर व नर्सिंग होम मालिक पकड़े गए थे कई और की भूमिका खंगाली जा रही, जल्दी होगी कार्रवाई लखनऊ, विशेष संवाददाता सीबीआई ने केन्द्रीय नारकोटिक्स कार्यालय में देवा नर्सिंग होम के मालिक गयासुद्दीन से रिश्वत लेने में एक और नारकोटिक्स इंस्पेक्टर आदर्श योगी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही दो बिचौलियो सुनील जायसवाल व संतोष जायसवाल को भी पकड़ा गया है। गयासुद्दीन के बयान में इन सबका नाम भी आया था। सीबीआई की रातभर पूछताछ में इनके खिलाफ कई साक्ष्य मिल गए थे। इसके बाद ही यह कार्रवाई हुई। इस प्रकरण में कई और लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है। सीबीआई ने मंगलवार को महानगर स्थित केन्द्रीय नारकोटिक्स कार्यालय में गयासुद्दीन से रिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.