बलरामपुर, मार्च 12 -- उतरौला, संवाददाता। बार एसोसिएशन उतरौला की ओर से बुधवार को दीवानी व तहसील परिसर में होली रंगोत्सव त्यौहार का आयोजन किया गया। होली पर्व को लेकर कचहरी का आखिरी दिन होने पर अधिवक्ताओं ने आपस में जमकर होली खेली। न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने एक दूसरे से रंग व गुलाल लगाकर बधाई दी। सिविल जज जूनियर डिविजन योगेश चौधरी ने कहा कि होली का पर्व आपसी गिले शिकवे भुलाकर समाज में एक दूसरे के प्रति भाईचारे व प्रेम का त्यौहार है। अपर सिविल जज सिद्धांत सोलंकी ने कहा कि होली का त्यौहार केवल रंगों का पर्व नहीं है बल्कि आपसी रिश्तों को मजबूत करने व समाज में सौहार्द फैलाने का संदेश देता है। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। इस अवसर पर तहसीलदार उतरौला सत्यपाल प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.