एटा, अगस्त 9 -- बहन के घर आए बदांयू के युवक ने किशोरी को हवस का शिकार बनाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ लिया। किशोरी का मेडिकल कराया है। इस घटना से गांव लोग भी दंग रह गए। बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव ककोडा निवासी कुलदीप शुक्रवार को थाना सकरौली क्षेत्र के गांव में रहने वाली बहन के घर के आया हुआ था। रात के समय कुलदीप ने बहन की जेठ की बेटी को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी। जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। रेप की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया। परिवार के लोगों ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर काम करता है। दो दिन पहले ही यहां पर आया था। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.