दुमका, जुलाई 1 -- दुमका, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पीड़िता ने शिकारीपाड़ा थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि तीन दिन पूर्व 27 जून की शाम वह घर में अकेली थी। इसी बीच उसके रिश्ते के चाचा निर्मल हेम्ब्रम ने घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी घर के बगल में ही रहता था। घटना के बाद वह फरार हो गया। पीड़िता के बयान पर कांड संख्या 67/25 दर्ज किया गया है। जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) अंकित किया गया है। इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निर्मल हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए दुमका भेज दिया गया है। शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि ...