बिजनौर, सितम्बर 13 -- क्षेत्र के गांव खेड़की में गुरुवार रात डेरी से लौट रहे युवक को मामूली कहासुनी होने पर रिश्ते के चाचा ने गोली मार दी। गोली लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के गांव खेड़की निवासी फैजान पुत्र आबिद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज में बताया कि उसका भाई मौ. शाद ने गांव में ही दूध की डेयरी खोल रखी है। जिसके चलते शाद बीच-बीच में घर भी आता रहता है। बताया कि उसका विवाद गांव के ही रिश्ते के चाचा मुमशाद से उसका विवाद भी चल रहा है। गुरूवार रात वह डेयरी बंद करने के अबुजार के साथ घर लौट रहा था तभी रास्ते में मिले गुमशाद से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यही नहीं देखते ही देखते दोनो...