हिन्दुस्तान संवाददाता, अगस्त 15 -- यूपी के मैनपुरी में बेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद घबराई हुई बालिका ने अपनी दादी को मामले की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। रिश्ते के चाचा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया और पुलिस को तहरीर दी गई। बच्ची और परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि ग्रामवासी अनुज यादव पुत्र अवधेश यादव का उसके घर आना जाना है। बुधवार की सुबह बालिका की दादी उसे स्नान करा रही थी। इस दौरान बालिका ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। रिश्ते के चाचा पर बालिका से दुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.