मथुरा, फरवरी 13 -- थाना जैत क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक गांव निवासी पिता पर उसकी ही नाबालिग बेटी ने तीन साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। विरोध करने पर मां-भाई को मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा बयान के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में चालान किया है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 15-16 वर्ष की लड़की ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर छह फरवरी को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि उसका पिता पिछले करीब तीन साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पहली बार उसके साथ दुष्कर्म करने पर विरोध किया तो उसने किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद वह लगातार तीन साल से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। विरोध किया तो उसने मां, भाई व उसे जान से म...