गाज़ियाबाद, अप्रैल 20 -- लोनी। कासिम विहार कॉलोनी में दो दिन पूर्व दंपति रिश्तेदारों को छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान चार लोगों ने रिश्तेदारों को गाली दे दी। इसके विरोध पर आरोपियों ने दंपति को पीट दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र की कासिम विहार कॉलोनी में रहने वाली यासमीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो दिन पूर्व उनके घर पर कुछ रिश्तेदार आए थे। रात करीब 12 बजे वह और उनके पति रिश्तेदारों को छोड़ने जा रहे थे। आरोप है कि गली में रहने वाले व्यक्ति ने रिश्तेदारों के साथ गाली-गलौज कर दी। इस पर दंपति ने विरोध जताया। इससे नाराज आरोपी ने अपने दो बेटों और साथी अशफाक को मौके पर बुलाया। इसके बाद चारों आरोपियों ने लाठी-डंडो से दंपति की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। लोगों ने उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.