आजमगढ़, अक्टूबर 13 -- रानी की सराय (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खैरा गांव निवासी अधेड़ की जौनपुर जनपद के शाहगंज के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से रविवार की रात मौत हो गई। वे रिश्तेदारी में गए थे। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी 50 वर्षीय लल्लन यादव की रिश्तेदारी जौनपुर जनपद के शाहगंज के कछरा गांव में है। वे रविवार को रिश्तेदारी में गए थे। कछरा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शाहगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी रविवार की रात में मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...