देवरिया, मई 20 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। मां बाप के साथ रिश्तेदारी में आया एक मासूम घर से गायब हो गया। मासूम के गायब होने की जानकारी मिलते ही थाने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने 5 घंटे बाद 4 किलोमीटर दूर एक इंटर कॉलेज के पास से मासूम को बरामद कर लिया। मंगलवार की सुबह लगभग 8:30 बजे रंजू देवी पत्नी अनिल प्रजापति निवासी जमुनही थाना रूद्रपुर रोते बिलखते रामपुर कारखाना थाने पहुंची। पीड़िता ने इंस्पेक्टर गोरखनाथ सरोज को प्रार्थना पत्र दिया। दिए शिकायती पत्र में महिला का कहना था कि वह अपने बहनोई मुन्ना प्रजापति पुत्र गंगा प्रजापति निवासी ग्राम सूर्यपुरा थाना रामपुर कारखाना के यहां शादी के कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए आयी थी। उसका लड़का आकाश प्रजापति 06 वर्ष उसको बिना बताए कहीं चला गया है। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर रामपुर क...