एटा, जनवरी 29 -- रिश्तेदारी में आए युवक ने घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना सकरौली के गांव तखावन निवासी सतेंद्र पाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हएु बताया कि नवंबर में परिवार की बेटी की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए रंजीत उर्फ कल्ले निवासी मुकन्दपुर थाना अवागढ़ सहित अन्य लोग आए थे। गांव की शादी होने के कारण वह रिश्तेदारों की देखरेख में लगे थे वही पत्नी मायके चली गई थी। घर पर रंजीत भी रुके हुए थे। आरोप है कि घर पर सुलाकर बरात चले गए थे। बरात से लौटकर वापस आए थे तो वह युवक नहीं मिला। 29 नवंबर को पत्नी मायके से वापस आई। अलमारी खोलकर देखी। सोने के जेवरात मंगलसूत्र, कुंडल, बाली, दो अगूंठी सोने, एक जोड़ी पायल, अगूंठी, चांदी नहीं मिली। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की। पुलिस ने मामले क...