गोरखपुर, मई 13 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के एक गांव में एक दूर के रिश्तेदार ने सो रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर किशोरी का भाई जग गया और पकड़ लिया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को बताया कि हमारे घर के दूर का रिश्तेदार महराजगंज जिले के आनन्दनगर का बब्बुने आया था। रविवार की रात में मेरी बेटी अपने बिस्तर पर सोई थी। रात करीब दो वह मेरी बेटी से छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। बेटी के विरोध करने के दौरान मेरा बेटा अजय जग गया और आरोपी को पकड़ लिया तो उसने जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.