लखनऊ, मार्च 22 -- बंथरा स्थित घर में शुक्रवार को नंदिनी रावत (18) ने फांसी लगा ली। उसकी शादी की बात चल रही थी। शनिवार को लड़के वाले उसे देखने आने वाले थे। वहीं, भाई का आरोप है कि गांव का ही लड़का नंदिनी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। जिसको लेकर वह परेशान थी। बंथरा पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। बंथरा के कुरौनी निवासी मजदूर अशोक रावत की बेटी नंदिनी रावत (18) इंटर की परीक्षा पास कर घर पर ही रह रही थी। पुलिस के मुताबिक परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार रात में नंदिनी मां शकुंतला के साथ घर के पीछे वाले कमरे में सो रही थी। देर रात मां शुकंतला बाथरूम चली गई। कुछ देर बाद वह लौटी तो नंदिनी कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे के फंदे के सहारे लटकी हुई थी। यह देख शकुंतला के होश उड़ गए। चीख पुकार सुन परिवार के अन्य लोग भी आए गए। आनन-...