छपरा, जनवरी 6 -- छपरा ,हमारे संवाददाता। रिविलगंज में 15 लाख के 33 किलो गांजा के साथ देवर-भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार की रात में यह कार्रवाई की गयी। छापेमारी में नयका टोला निवासी जय प्रकाश उर्फ पप्पू के घर से 6 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं उसकी भाभी के घर की तलाशी लेने पर 22 किलो 300 ग्राम गांजा मिला। दोनों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने भेल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव में वीरेश सिंह के दालान में खड़ी एक मोटरसाइकिल की डिक्की से 4 किलो 700 ग्राम गांजा और बरामद किया। इस तरह पुलिस ने कुल 33 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया। इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग तस्करी के नेटवर्क को संचालित करने में किया जा रहा था। जब्त मादक पद...