छपरा, फरवरी 18 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरसौली पांडेय टोला के योगेंद्र पांडेय के बंद घर से लगभग एक महीने पूर्व हुई चोरी की घटना की जांच में पुलिस द्वारा तत्परता नहीं बरते जाने की बात कहते हुए पीड़िता पिंकी कुमारी ने एसपी , डीआईजी व डीजीपी को लिखित आवेदन दिया है। कहा गया है कि माह भर पूर्व उनके घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई जिसमें लगभग 20 लाख रुपए के आभूषण, 50 लाख रुपए नगद, टीवी तथा घर के समस्त कीमती सामानों की चोरी हो गई थी। घटना की एफआईआर इसुआपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। घटना के लगभग एक महीने होने को हैं, बावजूद आज तक पुलिस प्रशासन द्वारा प्रभावी खोजबीन नहीं की गई है। इधर थानाध्यक्ष इसुआपुर कमल राम का कहना है कि पुलिस मामले के उद्भेदन में लगी हुई है। टेक्निकल सेल तथा जिला तकनीकी टीम भी लगी हुई है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.