बिहारशरीफ, फरवरी 8 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 20 केन्द्रों पर रविवार को कड़ी निगहबानी में सी-टेट की परीक्षा ली गयी। परीक्षा को-ऑडिनेटर अनंत कुमार सिंह ने बताया कि पहली पाली में 8350 परीक्षार्थी उपस्थित तो 710 अनुपस्थित रहे। जबकि, दूसरी पाली में 5891 उपस्थित तो 451 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सिलाव के कैम्ब्रिज स्कूल व चोरसुआ स्थित मदर टेरेसा स्कूल से दूसरे के बदले परीक्षा देते एक-एक छात्र को पकड़ा गया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.