बिहारशरीफ, जून 7 -- राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं का बढ़ा मनोबल: नरेश कहा: राहुल गांधी के संदेश को घर-घर पहुंचाएगी कांग्रेस फोटो: कांग्रेस: बिहारशरीफ के जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता में शामिल जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला व अन्य। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। राजगीर में राहुल गांधी के 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' के सफल आयोजन के बाद शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता की। राजेंद्र आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों का आभार जताया। स्पष्ट किया कि राजगीर का कार्यक्रम सीधे तौर पर पार्टी का नहीं था, बल्कि यह विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित किया गया था, जिसम...