बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में आलोक ने मारी बाजी 'विकसित भारत में दर्शन' पर जीता तृतीय पुरस्कार नालंदा, निज संवाददाता। नव नालंदा महाविहार के दर्शन विभाग के शोध छात्र आलोक कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर नालंदा का गौरव बढ़ाया है। शिक्षा मंत्रालय के भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर के युवा विद्वानों ने भाग लिया था। आलोक कुमार पांडेय ने 'विकसित भारत में दर्शन' विषय पर अपना निबंध प्रस्तुत किया था, जिसमें उन्होंने विकसित भारत के सपने को जन-जन का सपना बताया और नीतिनिष्ठ होकर अपने कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया। वह उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर अयोध्या रहने वाले हैं। प्रो. सुशीम दुबे के मार्गदर्शन में शोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तर...