बिहारशरीफ, मई 2 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी ने 'अतिपिछड़ा जगाओ, बिहार बचाओ' यात्रा के तहत प्रखंड के में जनसंपर्क तेज कर दिया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव सीताराम सिंह चंद्रवंशी ने धुरगावं, मदनपुर, औंगारी, मुंदीपुर और रानीपुर सहित कई गांवों में लोगों से मिलकर "अबकी बार अतिपिछड़ा की सरकार" का नारा दिया। कहा कि सरकार ने विकास के नाम पर गरीबों, मजदूरों, किसानों और युवाओं का शोषण किया है। मौके पर किशोरी बिंद, अर्जुन प्रसाद, विरमनी राउत, रूपलाल राउत, मुंद्रिका प्रसाद, अनिल कुमार चंद्रवंशी, किशोरी प्रसाद बिंद आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.