बेगुसराय, जुलाई 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सर्वोदयनगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर्व की शुरुआत गुरु पूजन एवं मां गायत्री की आरती से प्रारंभ हुई। सैकड़ों की संख्या में गायत्री परिजन हवन यज्ञ में शामिल हुए। साथ ही विशेष संस्कार गुरु दीक्षा का कार्य चला। दोपहर में गुरु गीता का पाठ किया गया। गायत्री दीप महायज्ञ में सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर गायत्री परिजनों के द्वारा मंत्रोचार की अवधि से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। इस कार्यक्रम में बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नगर विधायक कुंदन कुमार, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, नगर निगम की उप मुख्य पार्षद अनीता राय आदि शामिल हुए। मुख्य प्रबंधक बृजनंदन राय ने मंत्री गिरिराज सिंह एवं विधान पार्षद सर्वेश सि...