बिहारशरीफ, मई 14 -- खेलो इंडिया: हॉकी में ओडिशा और हरियाणा ने जीते गोल्ड, मध्यप्रदेश-पंजाब ने लिए ब्रॉन्ज लड़कों में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 1-0 से हराकर जीता गोल्ड लड़कियों के फाइनल में शिवानी लुगुन के बराबरी के बाद ओडिशा ने मारी बाजी फोटो: खेल 01: राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों से मुलाकात कर उत्साह वर्धन करते हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह व अन्य। खेल 02: राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विजेता खिलाड़ियों के साथ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व अन्य। खेल 03: राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी मैच का रोमांचक दृश्य। राजगीर, निज संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत मंगलवार को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी के अंतिम दिन के मुकाबले काफी रोमांचक रहे। लड़कियों के फाइनल में ओडिशा ने शूटआउट में झारखंड को हराकर ग...