रामगढ़, दिसम्बर 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवर साइड स्थित नेहरू पार्क दुर्गा मंडप के जीर्णोद्धार में अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के आग्रह पर सीसीएल की ओर से मंडप के जीर्णोद्धार के लिए टेंडर निकाला गया था। टेंडर के अनुसार मंडप के पूजा गृह (दो कमरे) में एडवेस्टेस की छत डालने, दीवार व फर्श पर टाइल्स लगाने, सामने स्टील की रेलिंग और गेट लगाने के साथ-साथ प्लास्टर व रंग-रोगन का कार्य किया जाना था। दुर्गा पूजा से पूर्व संवेदक ने एडवेस्टेस की छत लगाने के अलावा टाइल्स, प्लास्टर और गेट-ग्रील लगाने का काम तो पूरा कर दिया, लेकिन पुटी और रंग-रोगन का कार्य दुर्गा पूजा के बाद करने की बात कहकर वह चला गया। इधर दुर्गा पूजा बीते तीन महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब तक मंडप में पुटी और रंग-रोगन का काम नहीं किया गया है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.