महाराजगंज, नवम्बर 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिले में रिवर रैचिंग का अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल के नेतृत्व में रिवर रैंचिंग कराया गया। इस दौरान 2 लाख मछली के बच्चों को नदी में छोड़ा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि रिवर रैंचिंग कार्यक्रम से जनपद के मछुआ समुदाय को बेहद लाभ होगा। इससे न सिर्फ मछुआ समुदाय की आमदनी में वृद्धि होगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार भी सृजित होंगे। कहा कि मुख्यमंत्री ने नदियों के इसी महत्व को देखते हुए नदी पुनर्जीवन कार्यक्रम को शुरू किया है। इसके तहत मृतप्राय नदियों को पुनर्जीवित करने का अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी रामनाथ निषाद, मत्स्...