धनबाद, फरवरी 6 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। पीएमश्री योजना के तहत गुरुवार को पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसका उद्घाटन बीईईओ रीना कुमारी ने किया। इस मौके पर वार्डन मधुमिता कुमारी, रीता कुमारी, मोनिका भट्टाचार्य, पूर्णिमा, सुनीता, अनुपमा और युधिष्ठिर आदि उपस्थित थे। जूनियर वर्ग की 400 मीटर रिले रेस में राजश्री कुमारी, खुशी, क्रांति व संजू कुमारी ने बाजी मारी। पायल, आरती, शोभा व ज्योति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि रीमा, आभा, ज्योत्सना व सरस्वती तीसरे स्थान पर रहीं। इसी स्पर्धा के सीनियर वर्ग में राखी, खुशी, पूनम व प्रतिमा सबसे आगे रहीं। दीपाली, पुष्पा, रेणु व दीपिका ने दूसरा तथा रेखा, संगीता, कुसुम व नंदिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में संगीता कुमारी अव्वल रहीं। पुष्पा कु...