रुडकी, फरवरी 1 -- औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत एक महिला ने रिलेशनशिप में रह रहे युवक और उसके परिजनों पर मारपीट करने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने तहरीर में बताया कि वह पिछले दो वर्षों से फैक्ट्री में ही काम करने वाले युवक शुभम निवासी बहबलपुर, थाना भगवानपुर के साथ रिलेशनशिप में थी। आरोप है कि अब युवक न तो उसके साथ रिलेशनशिप में रह रहा है और न ही शादी करने को तैयार है। महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर शुभम, अनुज सैनी, विजय सैनी और अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.