नई दिल्ली, फरवरी 3 -- प्यार का रिश्ता केवल साथ रहने या एक ही घर में समय बिताने से मजबूत नहीं होता। बहुत से लोग सालों तक साथ रहते हैं, फिर भी अंदर से अकेलापन महसूस करते हैं। ये रिश्ता तभी मजबूत होता है, जब दो लोग एक-दूसरे के साथ सुरक्षित और सम्मानित महसूस करें। रिलेशनशिप कोच शिवांगी पॉल कहती हैं कि सच्चा रिश्ता दिखावे या परफेक्ट होने पर नहीं, बल्कि रोजमर्रा के छोटे व्यवहारों पर टिका होता है। इसके लिए केवल साथ रहना काफी नहीं है, बल्कि साथ निभाना भी आना चाहिए। जब भरोसा, समझ और अपनापन धीरे-धीरे बनता है, तभी रिश्ता घर जैसा महसूस होने लगता है। इसी समझ के आधार पर रिलेशनशिप कोच ने कुछ जरूरी बातें बताई हैं, जो यह समझने में मदद करती हैं कि आप सच में एक-दूसरे के लिए बने हैं या नहीं।जब आप अपने साथी के साथ सुरक्षित महसूस करते हैं किसी भी रिश्ते की पहल...