नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- अनिल अंबानी के रिलायंस समूह ने अपनी दो कंपनियां- रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर ने कर्मचारी शेयर विकल्प (ESOPs) योजना की घोषणा की। यह पहली बार है जब समूह ने ऐसी घोषणा की है। रिलायंस समूह ने कहा कि इस पहल में दोनों कंपनियों के 2,500 कर्मचारी शामिल होंगे। रिलायंस समूह ने कहा कि यह पहल समूह के इस दृढ़ विश्वास को दर्शाती है कि उसके कर्मचारी उसकी सबसे बड़ी संपत्ति और विकास, बदलाव और सतत मूल्य सृजन की यात्रा में भरोसेमंद भागीदार हैं। बता दें कि रिलायंस समूह को कर्मचारी शेयर विकल्प प्रदान करने के लिए तीन नवंबर, 2024 को शेयरधारकों की मंजूरी मिली थी। अधिकांश कर्मचारी 10 रुपये प्रति शेयर के अंकित मूल्य पर अपने विकल्पों का प्रयोग करने के हकदार होंगे।ESOP का मतलब? कर्मचारी शेयर विकल्प एक ऐसी योजना है जो कर्मचारियों क...