नई दिल्ली, फरवरी 8 -- बेंगलुरु। रिलायंस समूह की एफएमसीजी कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (आरसीपीएल) ने स्थानीय गुडनेस ग्रुप ग्लोबल में बहुतायत हिस्सेदारी खरीदकर ऑस्ट्रेलिया के बेवरेज बाजार में कदम रखा है। आरसीपीएल ने बताया कि वह गुडनेस समूह के स्वास्थ्यवर्धक पेय ब्रांड नेक्सबा और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस द्वार सह-संस्थापित पेस ब्रांड की बिक्री को भारत और दूसरे बाजारों में बढ़ावा देने में सहयोग करेगी। इस निवेश के साथ आरसीपीएल को ऑस्ट्रेलियाई बाजार में भी प्रवेश मिल गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...