नई दिल्ली, जनवरी 16 -- मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा मामूली बढ़कर 18,645 करोड़ रुपये रहा। एक वर्ष पहले इसी अवधि में मुनाफा 18,540 करोड़ रुपये था। कंपनी के अनुसार, जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाए जाने के कारण रिटेल कारोबार में धीमी वृद्धि देखने को मिली। बता दें कि पिछले साल सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते में जीएसटी की नई दरें लागू हुई थीं। हालांकि इसके एनर्जी और डिजिटल इकाइयों का प्रदर्शन अच्छा रहा। खबर अपडेट हो रही है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.